बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2023 01:49 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी के एक फैशन शो के वेन्यू के पास विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट काफी शक्तिशाली था। इस धमाके की जानकारी शो के एक अधिकारी ने साझा की है, हालांकि इसमें किसी के भी क्षतिग्रस्त होने की कोई खबर नहीं आई है।
दरअसल, मणिपुर के इंफाल में शनिवार को एक फैशन शो कार्यक्रम वेन्यू के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन शामिल होने वाली हैं। हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजीबंग इलाके में हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजीबंग इलाके में हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह धमाका कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि, 'फैशन शो वेन्यू पर विस्फोटक उपकरण से विस्फोट हुआ।अधिकारी ने बताया है कि, 'यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी ग्रेनेड के कारण हुआ था या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।'
वहीं, इस घटना को लेकर इंफाल पूर्व के एसपी महारबम प्रदीप सिंह नेकहा कि, 'किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हमें संदेह है कि यह चीनी ग्रेनेड जैसा विस्फोटक उपकरण है।