ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / MLC सुनील सिंह ने सभापति को लिखा पत्र, रामबली चन्द्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई...

MLC सुनील सिंह ने सभापति को लिखा पत्र, रामबली चन्द्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

28-Dec-2023 10:24 PM

By First Bihar

PATNA: RJD एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एमएलसी रामबली चंद्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 02 नवंबर को सुनील कुमार सिंह द्वारा सभापति को लिखा गया पत्र अब सामने आया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधान मंडल दल के नेता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के ऐसे सदस्य जिन्होंने दल की सदस्यता का स्वेच्छा से परित्याग कर दिया है। वे दल के खिलाफ ऐसे काम किए है जिससे वे बिहार विधान परिषद की सदस्यता खुद से छोड़ चुके हैं।


रामबली सिंह चंद्रवंशी बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों द्वारा द्विवार्षिक चुनाव में दल के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य रहते हुए वे विधान मंडल दल के नेता पर मनगढंत आरोप लगाया है। रामबली सिंह का कहना है कि हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शराब पीते हैं। 


दल के नीति के खिलाफ अतिपिछड़ा समाज को खंडित करने के उद्देश्य से तेली, तमोली (चौरसिया) और दोंगी जाति को मूल अतिपिछड़ा श्रेणी करने को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है। वे राजद का बैनर पोस्टर लगाकर पदयात्रा नहीं करते हैं। राजद ने इसे अपने नेता एवं दल के विरुद्ध अपमानजनक कृत्य माना है। उनके इस व्यवहार से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता का स्वेच्छा से छोड़ दिये है। इसलिए  रामबली सिंह को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से निरर्हित घोषित किया जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।