ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

बाहुबली सुनील पांडेय के BJP में शामिल होने पर सियासत: विरोधियों ने पटना की सड़कों पर लगाए पोस्टर, पूर्व MLA को हत्यारा और खूंखार अपराधी बताया

18-Aug-2024 11:16 AM

By First Bihar

PATNA: बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व विधायक और उनके बेटे को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। सुनील पांडेय के बीजेपी में शामिल होने के बाद इसको लेकर सिसासत शुरू हो गई है। विरोधियों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय समेत पटना की सड़कों पर सुनील पांडेय के आपराधिक इतिहास से जुड़ा पोस्टर लगाकर बीजेपी को आईना दिखाने की कोशिश की है।


दरअसल, पूर्व विधायक सुनील पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। साल 2006 में पटना के एएसपी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सुनील पांडेय को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद सुनील पांडेय पशुपति कुमार पारस की पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय लोजपा छोड़ दिया था और किसी सुरक्षित राजनीतिक ठिकाने की तलाश में थे और रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए।


सुनील पांडेय के बीजेपी में शामिल होने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी दफ्तर के बाहर और बीरचंद पटेल पथ में जगह-जगह सुनील पांडेय की आपराधिक इतिहास को लेकर पंपलेट और पोस्टर कई जगहों पर लगाए गए हैं। बीजेपी दफ्तर के बाहर मुख्य गेट के बाहर भी पोस्ट लगाया गया था। जिसे हटवाया दिया गया है। विरोधियों द्वारा लगाए गए पोस्टर में सुनील पांडेय पर लगे आरोपों को बताया गया है।


पोस्टर में सुनील पांडेय की तस्वीर के साथ उन्हें आरा सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट का आरोपी, सिलु मियां का हत्यारा, ब्रह्मेश्वर मुखिया का हत्यारा, हथियार तस्कर, बैंक लूटपाट, करीबी दोस्तों का हत्यारा बताते हुए लिखा गया है कि कई मामलो के आरोपी और हत्यारा माफिया खूंखार सुनील पांडेय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट..