ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सूखा भात खा रहे बच्चे की तस्वीर देख विचलित हो गए CM हेमंत...

सूखा भात खा रहे बच्चे की तस्वीर देख विचलित हो गए CM हेमंत सोरेन, DC को तुरंत जारी किया आर्डर

06-Jan-2020 03:00 PM

RANCHI : झारखंड के नये सीएम हेमंत सोरेन का मानवीय चेहरा तब नजर जब एक सूखा भात खाते एक बच्चे की तस्वीर देख वे विचलित हो उठे। उन्होनें उपायुक्त से तुरंत इस बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा एवं समुचित पोषण की व्यवस्था कर  जानकारी देने को कहा है।

सूखा भात खा रहे बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंची तो वे इस पर बिना एक्शन लिए नहीं रह सके। सीएम ने अपने ऑफिशियल एकाउंट से ट्वीट कर चाईबासा के डीसी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।  दरअसल वायरल तस्वीर में दिख रहे बच्चे की माता-पिता की दो दिन पहले ही हत्या हो चुकी है। हमले में यह खुद, एक भाई और बड़ी बहन घायल हो गए थे। इन अनाथ बच्चों का चाइल्ड लाइन की देख-रेख में चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को अन्य मरीजों के साथ ही इस बच्चे को भी खाने में सिर्फ भात मिला, न सब्जी और न दाल। चाइल्ड लाइन की सदस्य सुनीता करूवा ने आपत्ति की तो आधे घंटे बाद दाल-सब्जी दी गई। लेकिन तबतक यह भूखा बच्चा सूखा भात खा चुका था।

बता दें कि झारखंड के सिमडेगा में 2017 में संतोषी कुमारी की मौत भूख से हो गई थी। 11 साल की संतोषी को 8 दिन से खाना नहीं मिला था। भात-भात करते उसकी जान चली गई थी। इस खबर ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था।