ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सुधा दूध की टैंकर में दारू: बिहार में शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखिये..

31-May-2023 04:36 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शराब की तस्करी के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे है। कभी एम्बुलेंस में तो कभी ताबूत में तो कभी गाड़ी के तहखाने में छिपाकर शराब की तस्करी करते है। कभी फलों और सब्जियों के बीच छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं। ऐसा करते शराब तस्कर पहले पकड़े जा चुके है। इस बार शराब तस्करों ने एक अनोखा तरीका शराब की तस्करी के लिए इजाद किया है। 


जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस बार शराब तस्कर दूध के टैंकर में शराब भरकर ले जा रहे थे। मामला पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र का है। जहां सुधा डेयरी के टैंकर को पुलिस ने जब्त किया है जिसमें दूध की जगह शराब टैंकर से बरामद किया गया है। 


सुधा दूध के टैंकर से बड़ी मात्रा में विदेश ब्रांड की शराब को पुलिस ने बरामद किया है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शक के आधार पर सुधा डेयरी की टैंकर की जब जांच की गयी तो उसमें दूध की जगह भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। सुधा दूध के टैंकर से 1182 लीटर विदेशी  शराब जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।