अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Aug-2021 09:56 AM
By Tahsin Ali
PURNEA : सुबह सवेरे बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. पूर्णिया जिले के सदर थाना अंतगर्त खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक बस में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में बस धूं-धूं कर जल गई है. हालांकि गनीमत है कि ड्राइवर और खलासी की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को सही सलामत बस से बाहर निकाल लिया गया है.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बस यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर से पूर्णिया आ रही थी. इस दौरान जैसे ही बस खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर पहुंची. बस में आग लग गई. हालांकि बस में आग कैसे लगी है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. बस में आगलगी की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.
आग लगने के बाद बस बस धूं-धूं कर जल गई लेकिन उससे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस के ड्राइवर और खलासी भी बस से निकल कर भाग गए. इस घटना के बाद काफी देर तक आवागमन ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दौरान सदर थाना की भी टीम मौके पर पहुंची और आग बुझने के बाद बस को बीच रास्ते से हटाकर परिचालन को बहाल किया गया.