मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
14-Sep-2023 12:12 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के जिम्मा केके पाठक ने उठा लिया है। शिक्षा विभाग में एसीएस का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों से सभी को चौंका रहे हैं। इसके साथ ही साथ केके पाठक लगातार राज्य के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह सेवेरे केके पाठक पूर्णिया के स्कूल में पहुंच गए और घूम घूमकर पूरे स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार को पूर्णिया में कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान केके पाठक ने पूर्णिया शहर में स्थित राजकीयकृति राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और छात्रों की उपस्थिति, लैब, क्लासरूम, शौचालय समेत पूरे स्कूल का घूम घूमकर जायजा लिया। इस दौरान पाठक ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया कि तीन दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम काट दें। इसके साथ ही साथ शौचालय की हर दिन साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया।
स्कूल के प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि स्मार्ट क्लास, बेहतर शिक्षा, छात्रों की उपस्थिति और साफ सफाई को लेकर मुख्य सचिव ने कई निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के नाम काटने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आसपास के कोचिंग संस्थानों के विद्यालय समय मे चलाये जाने पर आपत्ति जाहिर किये और जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे कोचिंग संस्थानों को बंद कराने का निर्देश दिया।