खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Aug-2021 09:16 AM
NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ओवरटेक करने के दौरान बीच रोड पर एक बस पलट गई है. इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से दर्जन भर लोगों को तत्काल रेफर कर दिया गया है.
यह हादसा नवादा जिले के अकबपुर थाना क्षेत्र में हुआ है. वरेब मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान एक बस रोड पर पलट गई. शुरूआती जानकारी के मुताबिक ओवरटेक करने के दौरान बस पहले टेलर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई. जिसमें 15 लोग घायल हो गए. घायलों में 12 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल पावापुरी हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायलों के मुताबिक कोलकाता से नागराज बस से बिहारशरीफ जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस बस और ट्रेलर को सड़क के बीच से हटा रही है.