बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
09-Jul-2022 05:27 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक स्कूल बस सड़क के पास स्थित गड्ढे में पलट गयी है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बस में सवाल बच्चे रोने और चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से बच्चों को बस से बाहर निकाला।
इस हादसे में 3 बच्चों के घायल होने की खबर है। घटना पटना के परसा बाजार स्थित महुली की है। मिली जानकारी के अनुसार बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस साईं मंदिर के पास गड्ढे में जा पलटी।
बस लीड्स एशियन पब्लिक स्कूल की है। बस में एक दर्जन बच्चे सवार थे जिसमें तीन बच्चे घायल हो गये है। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद बच्चों को घर तक पहुंचाया गया है।