ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / STET अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, चंद घंटों के बाद आनेवाला है रिजल्ट

STET अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, चंद घंटों के बाद आनेवाला है रिजल्ट

12-Mar-2021 12:15 PM

PATNA : बिहार के एसटीइटी अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. चंद घंटों के बाद आज एसटीईटी का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. हाईकोर्ट से रोक खत्म होने के बाद बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में जुटा हुआ था.

बता दें कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 का विज्ञापन सितंबर 2019 में जारी हुआ था. ऑफलाइन परीक्षा 28 जनवरी 2020 को हुई थी और इसके बाद यह मामला कोर्ट जा पहुंचा था.

अभ्यर्थियों ने चार केंद्रों पर आउट ऑफ सिलेबस क्वेश्चन पूछे जाने को लेकर हंगामा किया था और हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लंबे इंतजार के बाद हाईकोर्ट ने इन चार केंद्रों के अभ्यर्थियों की परीक्षा अलग से कंडक्ट कराने का आदेश दिया था और साथ ही साथ एसटीटी परीक्षा से जुड़ी सभी तरह की याचिकाओं को खारिज कर दिया था. जिसके बाद हाईकोर्ट की तरफ से 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली पर लगी रोक भी खत्म हो गई थी.

Bihar STET Result-2019 जारी होने के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 37 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा. राज्य में 9 से 21 सितंबर, 2020 तक परीक्षा  आयोजित की गई थी और आंसर की 18 अक्टूबर, 2020 को जारी की गई थी. इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.