ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / स्टीमर की चपेट में आने से बड़ा हादसा: 50 मवेशियों के साथ गंगा...

स्टीमर की चपेट में आने से बड़ा हादसा: 50 मवेशियों के साथ गंगा में डूबे 2 लोग, तैरकर बाहर निकले 6 युवक

09-Oct-2022 06:22 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के बरारी स्थिति विसर्जन घाट ( मुसहरी घाट) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्टीमर की चपेट में आने से करीब 50 मवेशी (भैंस) गंगा में समा गए। वहीं 8 युवकों में से 6 युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। अभी भी दो युवक लापता है जिसकी खोजबीन जारी है। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार मुसहरी घाट से रोजाना भैंस चराने के लिए चरवाहा दक्षिणी भाग से उत्तरी भाग की ओर गंगा नदी पार कर जाया करते हैं इसी दौरान स्टीमर की पंखी के चपेट में आने से यह बड़ा हादसा हुआ। जिसमें 45 से 50 भैंस डूब गये और दो व्यक्ति अभी भी गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरारी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 


भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिये। इस दौरान पूरा विसर्जन घाट छावनी में तब्दील हो गया। ग्रामीणों का हुजूम लग गया। वहीं लापता चरवाहे की पहचान मायागंज के निवासी सिकंदर यादव और कारू यादव के रूप में हुई है। 8 चरवाहे में से 6 चरवाहे तो किसी तरह जान बचाकर मौत के मुंह से निकल गए लेकिन दो युवक सिकंदर यादव और कारु यादव अभी भी लापता हैं जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं। 


भैंस चराने जा रहे चरवाहा जो कि बरारी का रहने वाला धीरज है। उसने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौत के मुंह से बाहर निकला है। धीरज ने ग्रामीणों को अपनी आपबीती बतायी। यह सुनकर ग्रामीण भी दंग रह गये। धीरज ने कहा कि वह मौत के मुंह से बाहर निकला है। उसके सामने ही गंगा की तेज धार में दो युवक गंगा नदी में समा गये। उसके साथ उसका 5 साथी किसी तरह तैरकर गंगा से बाहर निकला। जबकि 45 से 50 मवेशी गंगा में समा गए। 


भागलपुर की इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ धनंजय कुमार पहुंचे। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों ने डूबे दो युवक सिकंदर यादव और कारू यादव को ढूंढने का काम शुरू किया अभी तक दोनों का पता नहीं लग पाया है। दोनों की खोजबीन जारी है। उधर लापता युवक सिकंदर यादव और कालू यादव के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि वर्षों से भैंस लेकर गंगा नदीं के उस पार चारा खिलाने के लिए जाया करता था लेकिन आज किस्मत खराब थी। दोनों मवेशियों के साथ गंगा में समा गये।