ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

SSC एमटीएस की परीक्षा आज,राजधानी पटना में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्र

SSC एमटीएस की परीक्षा आज,राजधानी पटना में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्र

01-Sep-2023 07:13 AM

By First Bihar

PATNA: कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवालदार की नियुक्ति परीक्षा हवालदार की नियुक्ति परीक्षा शुक्रवार को होगी। इसको लेकर बिहार में सात शहरों में कुल 33 सेंटर बनाए गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में सबसे अधिक 18 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि भागलपुर में दो, दरभंगा में एक, गया में तीन, मुजफ्फरपुर में पांच, पूर्णिया में तीन और आरा में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में बिहार और यूपी के करीब 8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।


वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंच जाना होगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरीके से रोक लगी रहेगी। सभी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच सही तरीके के करने के बाद ही उन्हें प्रवेश का निर्देश दिया जाएगा


मालूम हो कि, एमटीएस की परीक्षा 1, 4, 5, 68, 11, 12, 13 और 14 सितंबर को होगी। वहीं इस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10:30 बजे, दूसरी शिफ्ट 12:30 से 2 बजे और तीसरा शिफ्ट 4 से 5:30 बजे तक किया जायेगा।


आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा में बिहार और यूपी को मिलाकर 7,99,504 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें से बिहार के 2,80,697 अभ्यर्थी हैं। 270 अंकों के प्रश्नपत्र में गणित और रीजनिंग के 20-20, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के 25-25 प्रश्न होंगे।