3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
28-Jul-2022 10:48 AM
DESK : श्रीलंका के बाद अब इराक में में राजनीतिक संकट गहराने लगा है। बुधवार को बगदाद में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी इलाकी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व मंत्री मो.शिया अल-सुदानी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पहले तो बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले जोन और सरकारी भवनों में प्रवेश किया, इसके बाद संसद पर कब्जा जमा लिया।
ईरान समर्थित राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए संसद में घुस गए थे। प्रदर्शनकारी इराकी झंडे लेकर संसद में उस वक्त घुसे जब वहां केवल सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। संसद पर जब्जा जमाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने यहां जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाने गाए और जमकर डांस किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे लेकिन सुरक्षा को धत्ता बताते हुए सैकड़ों लोग संसद में घुस गए। बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में मुक्तादा अल सदर गुट सबसे बड़े संसदीय गुट के रूप में सामने आया था लेकिन वह बहुमत से दूर था। जिसके कारण 9 महीने के बाद भी देश में नई सरकार के गठन को लेकर असमंजस की स्थिति है।