Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
01-Mar-2022 09:58 PM
BHAGALPUR: सृजन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी एनवी राजू की पत्नी की संपतियों को अब बैंक जब्त करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कारोबारी की पत्नी रुचि सेनापति के नाम नोटिस भेजा है। अंगिका सेल्स के नाम 60 लाख का लोन लिया गया था। अब बैंक सूद समेत पैसा वसूलेगी। कुल 63 लाख 32 हजार 178 रुपये की राशि डिपोजिट करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। लोन की राशि यदि जमा नही की गयी तब कारोबारी की पत्नी के नाम से जितनी संपत्ति है उसे नीलाम किया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद कारोबारी एनवी राजू ने अपनी पत्नी के नाम पर बैंक से 60 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे आज तक नहीं चुकाया गया। अंगिका सेल्स के नाम पर लिए गये लोन की राशि यदि नहीं चुकायी गयी तब बैंक उनकी संपत्तियों को नीलाम करेगी और NPA खाते को क्लोज किया जाएगा।
बता दें कि अंगिका विहार अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 204, कचहरी चौक स्थित अद्यावती टावर में 1734 स्क्वायर फीट की फ्लैट संख्या 403 एवं 404 के साथ-साथ जगदीशपुर स्थित 6.624 डिसमिल जमीन को भी जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
अद्यावती टावर और जगदीशपुर वाली जमीन कारोबारी एनवी राजू के नाम से है जबकि अंगिका विहार में फ्लैट उनकी पत्नी रुचि सेनापति के नाम से है। बकाए राशि का भुगतान बैंक सुद समेत करेगी। इसके लिए बैंक जल्द ही कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि सीबीआई ने 24 फरवरी को पटना के एक होटल से कारोबारी एनवी राजू को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे अभी पटना के फुलवारी जंल में बंद हैं। सीबीआई ने उन्हें छह केस में चार्जशीट दाखिल की थी।
सृजन घोटाला के बाद एनवी राजू शहर छोड़कर फरार हो गया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने उनकी पत्नी का नाम संदिग्ध में रखा था। बाद में यह केस सीबीआई के पास चली गयी जिसके बाद एनवी राजू को सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।