Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
30-Nov-2021 02:37 PM
BHAGALPUR: CBI ने सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भागलपुर के सबौर से दो और साहेबगंज से एक महिला को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में मोहम्मद शकील अहमद की पत्नी जसीमा खातून, समर समरेंद्र की पत्नी राजरानी वर्मा और अभिषेक कुमार की पत्नी अर्पणा वर्मा शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों महिलाओं को पटना लाया गया है। जहां तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
सृजन विकास सहयोग समिति की कार्यकारिणी में तीनों महिलाएं शामिल थीं। अगस्त महीने में भी सीबीआई की टीम राजरानी, अपर्णा वर्मा और जसीमा खातून के घर पर पहुंची थी लेकिन इस बात की भनक मिलने के बाद तीनों महिलाएं मौके से फरार हो गयी थी। जिसके बाद 29 नवंबर की देर रात सीबीआई की टीम ने एक बार फिर तीनों महिलाओं के घर पर छापेमारी की। जहां से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को पटना लेकर सीबीआई की टीम पहुंची है जहां पूछताछ की जा रही है।
सृजन घोटाला का यह मामला 1.36 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक का है। सरकारी राशि को सृजन विकास महिला सहयोग समिति लिमिटेड के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने पहले ही बीजेपी नेता विपिन शर्मा, उनकी पत्नी रूबी शर्मा, घोटाले का मास्टरमाइंड पीके घोष, ऑडिटर पुर्णेदु कुमार को गिरफ्तार किया था।
2018 में RC6A से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को मामले पर संज्ञान लिया। सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और वारंट जारी किया गया लेकिन आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। सीबीआई कोर्ट ने रजनी प्रिया, जसीमा खातून, सीमा देवी, राजरानी वर्मा, अर्पणा वर्मा, रूबी कुमारी, पुर्णेदू कुमार व सतीश कुमार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। सृजन संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ था। जब इस घोटाले का उजागर हुआ तब रजनी प्रिया फरार हो गयी थीं।