ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / सृजन घोटाला के दो आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, पूर्व ऑडिटर सतीश कुमार...

सृजन घोटाला के दो आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, पूर्व ऑडिटर सतीश कुमार झा और मनोरमा देवी की बहू भगोड़ा घोषित

15-Feb-2022 08:52 AM

By Ajit Kumar

PATNA : बिहार के भागलपुर जिले में हुए बहुचर्चित सृजन घोटाले में सीबीआई की टीम फिर एकबार सक्रिय हुई है. सृजन घोटाला मामले में दो आरोपितों की संपत्ति जब्त की जाएगी. सृजन के पूर्व ऑडिटर सतीश कुमार झा व सृजन संस्था की तत्कालीन सचिव मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया भगोड़ा घोषित किये गये हैं. अगर वे सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. उनके फ्लैट पर इश्तेहार चिपका दिया गया है.


सोमवार को सीबीआइ, दिल्ली के सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने सबौर के फतेहपुर स्थित अंग विहार अपार्टमेंट में सतीश कुमार झा के फ्लैट नंबर 101 पर इश्तेहार चिपकाया. वहीं रजनी प्रिया के तिलकामांझी न्यू प्राणवती लेन स्थित चार घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया. इस दौरान उनके घर के सामने ढोल बजा कर सीबीआइ अधिकारी श्री सिंह ने इश्तेहार पढ़ कर सुनाया. 


news image


इश्तेहार के अनुसार आरोपितों को 18 फरवरी तक सीबीआइ की विशेष अदालत में हाजिर होना है. अगर वे हाजिर नहीं होंगे, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी. इस दौरान सीबीआइ अधिकारी ने उनके पड़ोस में रहनेवाले लोगों से पूछताछ की कि क्या आरोपित अपने घर आते-जाते हैं. उनके पड़ोसियों का मोबाइल नंबर भी लिया, ताकि कुछ और जानकारी के लिए जरूरत के अनुसार उनसे संपर्क किया जा सके.


वहीं रजनी प्रिया के प्राणवती लेन स्थित पांच मकान और जमीन पर इश्तिहार चिपकाया गया है. वहीं दिल्ली से आए सीबीआई के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं. जिसको लेकर कोर्ट के द्वारा 18 फरवरी तक हाजिर होने को लेकर इश्तहार दिया है और उसके बाद भी अगर यह लोग हाजीर नहीं होते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. सृजन घोटाले के बाद से घोटाले की मुख्य अभियुक्त स्वर्गीय मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया घोटाले के बाद से ही फरार चल रही हैं. वहीं  ऑडिटर सतीश झा के भी कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण सीबीआई के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया है.