EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
23-Dec-2022 03:41 PM
BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटला को लेकर सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी स्वर्गीय मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया संपत्तियों पर कोर्ट का नोटिस लगाया गया है। यह नोटिस इस वजह से लगाया गया है कि, इन दोनों को 22 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन, ये लोग अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई है। वहीं, आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा करने से जिले खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि, 22 दिसंबर को दोनों को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन, इन दोनों के हाजिर नहीं होने पर सीबीआई की टीम ने तिलकामांझी स्थित न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में तीन मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जानकारी हो कि, अमित प्रकाश ओर रजनी प्रिया शुरू से ही फरार चल रहे हैं। इस मामले का इतना साल बीत जाने के बाद भी सीबीआइ का हाथ अभी तक खाली है। इन दोनों पर लुकआउट नोटिस भी जारी हो चूका है।
इस नोटिस को लेकर पुलिस टीम ने बताया कि, अमित कुमार और रजनी प्रिया के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई है। हमने घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है। इसके साथ ही लोगों से अपील भी है, कि इनके बारे में जो कोई भी जानकारी मिले हमें (स्थानीय पुलिस या सीबीआई) सूचित करें। इसके बाद में अगर दोनों कोर्ट में नहीं प्रस्तुत नहीं होते है तो आगे की कार्रवाई होगी।
बता दें कि, इस घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी थी। जिनका साल 2017 में निधन हो गया। मनोरमा देवी की मौत के बाद उनकी बहू प्रिया और बेटा अमित कुमार सूत्रधार बने। अबतक सृजन घोटाला मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने जिन 9 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उनमें कई अब तक फरार हैं।