ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / सृजन घोटाला मामले में कल्याण विभाग ने CBI को सौंपे डॉक्युमेंट्स, 2007 से...

सृजन घोटाला मामले में कल्याण विभाग ने CBI को सौंपे डॉक्युमेंट्स, 2007 से 2017 तक का बैंक स्टेटमेंट देख अधिकारी भी हैरान

27-Jul-2022 12:10 PM

BHAGALPUR: भागलपुर सृजन घोटाला मामले में कल्याण विभाग ने सीबीआई को भारी मात्रा में कागजात दिए हैं. अपनी प्राइवेट गाड़ी से कल्याण विभाग के अधिकारी सोमवार को कागजात लेकर पटना आये. जिला कल्याण पदाधिकारी से सीबीआई के डीएसपी ने 2007 से 2017 के बैंक स्टेटमेंट, महालेखा की ऑडिट रिपोर्ट सहित और सारे कागज मांगे गये थे.



बता दें कि जिला कल्याण विभाग की राशि वाउचर और बैंकर्स चेक के जरिये सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खाते में गई है.सीबीआई ने जिला कल्याण विभाग से सारे वाउचर और चेक की मांग की है. इस मामले में फर्जी तरीके से रुपया ट्रांसफर कर घोटाला किया गया है. सीबीआई इस मामले में 99 करोड़, 88 लाख, 69 हजार, 830 रूपये के घोटाले की जांच शुरू कर दी है.



रिपोर्ट के मुताबिक 221 करोड़ 60 लाख रूपये सृजन महिला सहयोग समिति के 6 खातो में कल्याण विभाग द्वारा भेजा गया है. बता दें कि इस घोटाले में मुख्य सहयोगी कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मी और बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा और इंडियन बैंक के कर्मचारी शामिल थे. इस लोगों के द्वारा सृजन के खाते में सरकारी पैसा भेजने में सहयोग किया गया, जिसमे जिला कल्याण विभाग द्वारा एफआइआर का आवेदन भी दिया गया है. सृजन मामले में करोड़ों रूपये फर्जी तरीके से फर्जी तरीके से सृजन के खाते में भेजा गया था, जिसमे बैंक के अधिकारी और कर्मचारी के अलावे सृजन के पदाधिकारियों की मिलीभगत भी रही है.



इस मामले में पहला एफआइआर 7 अगस्त 2017 को हुआ था. इसके अलावे बहुत सारे विभाग के जांच में फर्जी पैसे ट्रान्सफर का मामला सामने आया है. इस मामले में एजीकी ऑडिट रिपोर्ट में भागलपुर में जिला कल्याण पदाधिकारी रामलला सिंह, राम इश्वर शर्मा, ललन कुमार सिंह और अरुण कुमार के कार्यकाल में फर्जी पैसे निकलने की बात सामने आई है.