Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
29-Feb-2020 06:54 PM
By saif ali
MUNGER: जिले में एसपी लिपि सिंह का खौफ अपराधियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। एसपी की कार्रवाई से अपराधी थर्र-थर्र कांप रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ इस कदर दिख रहा है कि पुलिस कुर्की की सूचना मिलने पर अपराधी कोर्ट में सरेंडर को पहुंच गये। पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गयी।
एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर बासुदेवपुर ओपी की पुलिस आज उत्तम मिश्रा और अनिल यादव की संपत्ति कुर्क करने के लिए दल बल के साथ पहुंची थी। लेकिन जब पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि दोनों अपराधी सरेंडर करने कोर्ट गये हैं। कोर्ट में सरेंडर की पुष्टि कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई। एसपी ने बताया कि बासुदेवपुर ओपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार छापामारी की और पुलिस दबिश का ही परिणाम है कि गोली मारने वाले अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
एसपी ने बताया कि टार्जन मंडल को गोली मारने के मामले में फरार अपराधियों के घर संपत्ति की कुर्की करने गई पुलिस कार्रवाई और पुलिस दबिश के कारण दो अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोतवाली थाना अंतर्गत बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में टार्जन मंडल को विगत 16 फरवरी को गोली मार दी गई थी। घायल टार्जन मंडल के बयान पर बासुदेवपुर ओपी कांड संख्या 62/ 2020 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में उत्तम मिश्रा, रंजीत डॉन, राजन पासवान, अनिल यादव, रवि मंडल और घटक पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा को दिया था। सभी अपराधी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अपराधियों के घर की संपत्ति कुर्क करने के लिए कार्रवाई करते हुए कोर्ट से कुर्की वारंट भी हासिल कर लिया था। इस मामले में रवि मंडल ने पहले ही सरेंडर कर दिया था। अन्य पांच अभियुक्तों उत्तम मिश्रा, रंजीत डॉन, राजन पासवान, अनिल यादव और घटक पासवान के खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था।