ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / साउथ के स्टार एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने खुद से ली अपनी...

साउथ के स्टार एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने खुद से ली अपनी जान, 12वीं में पढ़ती थी बिटिया

19-Sep-2023 01:41 PM

By First Bihar

DESK : साउथ मनोरंजन जगत के लिए एक बुरी खबर है। खबरों के मुताबिक, साउथ के फेमस एक्टर और कम्पोजर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने खुद से खुद की जान ले ली है। मंगलवार को आई इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार तड़के 3 बजे के करीब विजय को बेटी की  खबर सामने आई थी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, आज अल सुबह 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह फंदे से झूलती मिली। इसके बाद विजय स्टाफ की सहायता से बेटी को हॉस्पिटल ले गए जहां, उसे मृत घोषित कर दिया गया।  विजय की बेटी 12वीं की छात्रा थी। आज सुबह से ही इस खबर को लेकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 


मालूम हो कि, विजय साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं।  24 जुलाई 1975 को जन्में विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे।  विजय ने फिल्म Naan के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस साल 2006 में एंटनी ने फातिमा से शादी की थी. विजय की बेटी के निधन की खबर के बाद से उनके घर पर परिचितों का तांता लगना शुरू हो गया है। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2006 में विजय ने फातिमा से शादी कर ली थी।