ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बांका में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 14 घर जलकर राख, 50...

बांका में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 14 घर जलकर राख, 50 लाख की संपत्ति का नुकसान

05-Mar-2022 06:55 PM

BANKA: बांका में भीषण अगलगी से 14 घर जलकर खाक हो गये हैं। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। रजौन के चिलकावर गांव में शनिवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। 


तेज हवा के कारण आग की लपटे इस कदर फैली की देखते ही देखते वह कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि 14 घरों को जलाकर राख कर दिया। इस घटना में करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। 


वही कई मवेशियों की भी आग में झुलसकर मौत हो गयी है। भीषण अगलगी की सूचना ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


बताया जाता है कि चिलकावर गांव के रहने वाले गोपाल पोद्दार के घर पर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक-एक कर 14 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही रजौन थानाध्यक्ष, सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पीड़ितों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पीड़ित परिवार को राहत सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी।