ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / सोनिया और खड़गे को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का...

सोनिया और खड़गे को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मिला न्योता, यहां देखें लिस्ट में किसका - किसका नाम है शामिल

21-Dec-2023 07:29 AM

By First Bihar

DESK : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। लिहाजा मंदिर के उद्घाटन के मौके पर वीवीआईपी लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को भी न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वह खराब स्वास्थ्य के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्रा, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल और हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उन्हें समारोह में आमंत्रित किया। इसके साथ ही इनके तरफ से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य वीआईपी लोगों को भी न्योता दिया गया है। 


वहीं, कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को न्योता मिलने के बाद इन  दोनों के शामिल होने की संभावना नहीं है। उधर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने मनमोहन सिंह से भी मिलने का समय मांगा था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके नाजुक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए समय देने से इनकार कर दिया।


इसके आलावा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की और उन्हें भव्य समारोह में आमंत्रित किया। इसके आलावा  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि इसमें किसी भी मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।


उधर, ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथि सूची सावधानीपूर्वक तैयार की गई है। इसमें उद्योगपति, वैज्ञानिक, अभिनेता, सेना अधिकारी से लेकर पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता तक शामिल हैं। अतिथि सूची में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति अडानी समूह के गौतम अडानी, रिलायंस के मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित नेने, रामानंद सागर की रामायण टीवी श्रृंखला में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल , फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, गीतकार प्रसून जोशी सहित अन्य शामिल हैं।