3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
21-Jul-2022 03:17 PM
DELHI : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ आज खत्म हो गई है। सोनिया गांधी से ईडी ने आज लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की। अब उनसे नेशनल हेराल्ड केस में 25 जुलाई को अगली पूछताछ होगी। ईडी के दफ्तर में सोनिया गांधी के साथ आज पूछताछ के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही है। सोनिया गांधी ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर आज ईडी के सामने जवाब दिया।
दरअसल आज की पूछताछ में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने यह जानना चाहा कि यंग इंडियन कंपनी और नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामलों का वित्तीय लेनदेन कौन देखता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि जब तक मोतीलाल वोरा जिंदा थे वही सारे ट्रांजेक्शन को देखते थे और कई सवालों का जवाब सोनिया गांधी टाल गई यह भी खबर आ रही है।
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन भी हुआ। वही बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
वहीं इस दौरान 75 सांसदों को हिरासत में लिया गया। असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई बड़े नेता हिरासत में लिए गए। इनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर और सचिन पायलट का नाम शामिल है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।