ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, स्टेशन से ठीक पहले डीरेल...

सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, स्टेशन से ठीक पहले डीरेल हुई ट्रेन

07-Sep-2024 11:24 AM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार की सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे बेपटरी हो गई हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। ट्रेन स्टेशन में घुसने वाली थी, इससे ठीक पहले आगे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।


जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ है। ट्रेन जब प्लेटफार्म से महज दो सौ मीटर दूर थी, तभी दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्री किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए लेकिन गनीमत की बात रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम पहुंची और बेपटरी हुए डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने का काम शुरू किया गया। हादसे के बाद रेल यात्री ट्रेन से उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बाद में दोनों बोगियों को वहां से हटाकर परिचालन को सामान्य कराया गया।