Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert
30-Aug-2022 04:52 PM
BEGUSARAI : बिहार की सत्ता से बाहर हुई बीजेपी ने नीतीश कुमार और आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। बीजेपी विभिन्न मुद्दों पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है तो वहीं जेडीयू और आरजेडी की तरफ से भी बीजेपी पर लगातार हमला बोला जा रहा है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव एक गुड़ा की तरह बयानबाजी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में गठबंधन तोड़कर एक लठबंधन की सरकार बनाने का काम किया है और उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक गुंडे की तरह लगातार बयान दे रहे हैं कि सभी को ठंडा कर देंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव यह जान लें कि 2024 और 2025 में बिहार की जनता पूरे महागठबंधन को ठंडा करने का काम करेगी। बिहार की जनता ने ऐसी सरकार के लिए जनमत नहीं दिया था।
उन्होंने कहा कि जनमत नहीं मिलने के बावजूद बिहार में इस तरह की स्थिति बनाई गई। कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है तो कोई मुख्यमंत्री। दोनों चाचा-भतीजा मिलकर पूरे देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं। कांग्रेस नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं समझ रही है तो वहीं आप और टीएमसी की तरफ से नीतीश की दावेदारी से इनकार करने के बावजूद महागठबंधन के लोग बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने विकास की बाट जोह रहे राघोपुर विधानसभा को लेकर कहा कि पति-पत्नी और बेटा तीनों वहां से एमएलए बन गए लेकिन राघोपुर की चिंता नहीं की। लालू परिवार से तीन-तीन लोगों के विधायक बनने के बावजूद राघोपुर की जनता विकास के लिए तरसती रही। सम्राट चौधरी ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहते हुए विकास की चिंता नहीं कर सकता है तो बिहार के विकास की चिंता वह कर रही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास नरेंद्र मोदी जैसा शेर है, अकेले सभी पर भारी पड़ेगा।