ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / स्किल डेवलपमेंट के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी पर नकेल, पटना में...

स्किल डेवलपमेंट के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी पर नकेल, पटना में केस दर्ज

04-Dec-2021 07:57 AM

PATNA : कौशल प्रशिक्षण देने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. गबन मामले में हैदराबाद की कंपनी स्काईलार्क के निदेशक गोविंद राव गामुला और अंदे श्रीधर रेड्‌डी समेत अन्य आरोपितों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है.


कंपनी को कब और किस खाते में पैसे दिए गए, कंपनी ने कितने युवाओं को प्रशिक्षित किया, कंपनी को कितनी बार नोटिस जारी की गई, कोतवाली थाने की पुलिस ने जीविका के अधिकारियों से इसका पूरा ब्योरा मांगा है. पुलिस जीविका के संबंधित अधिकारियों से भी इस बाबत पूछताछ करेगी.


बताते चलें कि जीविका और हैदराबाद की कंपनी स्काईलार्क के बीच दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का इकरारनामा हुआ था. इसके तहत जीविका की ओर से कंपनी को 4.17 करोड़ का 25 प्रतिशत राशि 1.17 करोड़ जारी भी कर दिया गया था. 


जीविका की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कंपनी को तीन साल में 958 युवाओं को प्रशिक्षित करना था. हालांकि कंपनी ने मानक के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित नहीं किया. मामले में कंपनी के निदेशक गोविंद राव गामुला और अंदे श्रीधर रेड्‌डी समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है.


मामले की जांच के बाद पुलिस बहुत जल्द कंपनी को नोटिस भेजेगी. अगर कंपनी अपना पक्ष नहीं रखती है, तब पुलिस खुद हैदराबाद जाएगी. विभाग से सभी कागजात मिलने के बाद केस के संबंधित आईओ कोतवाली के एएसपी को फाइल सौंपेंगे. एएसपी के सुपरविजन के बाद पुलिस मामले में हैदराबाद के निदेशक और अन्य आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेगी.