ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / सियासी अटकलों के बीच लालू-राबड़ी को बड़ी राहत, पटना HC ने इस मामले...

सियासी अटकलों के बीच लालू-राबड़ी को बड़ी राहत, पटना HC ने इस मामले में कार्यवाही पर लगाई रोक

26-Jan-2024 10:12 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदेश में चल रही सियासी अटकलों के बीच पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने साल 2010 में हुए विधानसभा चुनावों से जुड़े एक मामले में दोनों को यह राहत दी है। मामले की अगली सुनवाई मार्च महीने में होगी। 


वहीं, पटना हाईकोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राहत देते हुए उनके खिलाफ वर्ष 2010 में एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी पर निचली अदालत में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर साल 2010 के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।



मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने राबड़ी देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया। मालूम हो कि लालू यादव और राबड़ी देवी 2010 के विधानसभा चुनाव में अपना मत देने के लिए एयरपोर्ट के समीप बनाए गए मतदान केंद्र पर गए थे।