पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
14-May-2020 09:01 AM
By Chandan
SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। देर रात उसकी मौत के क्वारेंटाइन सेंटर के लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि जिले के भिठौली क्वारंटाइन सेंटर में अचानक देर रात 50 साल के शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद आनन-फानन में उसे शहर के डी-इल्लू होटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। शख्स की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक का स्वैब जांच के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।
सीवान में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को सीवान से चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 हो गई। जिले के 4 नए कोरोना संक्रमितों में से भागवनपुर हाट के 3 और बसंतपुर की एक महिला मरीज शामिल है। हालांकि राहत की बात ये है कि जिले में अबतक मिले 38 मरीजों में से 32 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
सीवान से जिन चार लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है, उनके सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। सभी को संबंधित क्वारेंटाइन सेंटर में सेल्फ आइसोलेट कर लेने के लिए कहा गया है। अब सभी के सैंपल लिए जाएंगे।