BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं
23-Feb-2021 11:55 AM
By Chandan
SIWAN :इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है. हादसा सीवान के सराय ओपी थाना के चमड़ा गोदाम के पास की है, जहां एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई.
घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. तकों में 12 साल की एक बच्ची,13 साल का एक बच्चा और 23 साल का एक युवक शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि सिवान के एमएम कॉलोनी में किराए की मकान पर रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर एक ही बाइक पर सवार होकर सारण के मशरख प्रखंड में अपने बीमार ससुर को देखने के लिए जा रही थी. इसी दौरान सिवान के चमड़ा गोदाम के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही महिला के तीनों बच्चों की मौत हो गई.