तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
09-Feb-2021 09:11 PM
SIWAN : सिवान के एडीजे कोर्ट में मंगलवार को एक चश्मदीद गवाह का कबूलनामा चर्चा का विषय बना है. कोर्ट में अभियुक्त के तौर पर दो विधायक खड़े थे. उन्हें देखकर चश्मदीद गवाह जज से बोला- हुजूर इन्हीं दोनों ने गोली चलाकर मर्डर किया था. इन्होंने ही दो लोगों की हत्या की थी. भरी अदालत में चश्मदीद गवाह के बयान से सनसनी फैल गयी.
माले के दो विधायकों पर हत्या का आरोप
दरअसल भाकपा माले के दो विधायकों अमरजीत कुशवाहा और सत्यदेव राम पर दोहरे मर्डर को अंजाम देने का आरोप है. एडीजे-2 रामायण राम की अदालत में आज इस मामले की गवाही थी. सरकार की ओर से एपीपी रवींद्र कुमार शर्मा ने गवाही के लिए चश्मदीद गवाह घनश्याम मिश्रा को पेश किया. गवाह ने कहा कि दोनों विधायक खुद गोली चला रहे थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. गौरतलब है कि अमरजीत कुशवाहा जीरादेई से तो सत्यदेव राम दरौली से माले के विधायक हैं.
गवाह घनश्याम मिश्रा ने कहा कि दोनों विधायकों की गोली से दो लोगों की मौत हो गयी थी. गोलीबारी के दौरान एक और अभियुक्त लोरिक राम भी गोली चला रहा था लेकिन अपनी गोली से वह खुद घायल हो गया था. चश्मदीद गवाह की गवाही के दौरान दोनों विधायक अपने वकील के साथ कोर्ट रूम में मौजूद थे. उनके वकीलों ने गवाह से जिरह करना चाहा लेकिन समय खत्म हो जाने के कारण जिरह के लिए दूसरा दिन मुकर्रर कर दिया गया.
8 साल पुराना है मामला
दरअसल डबल मर्डर का ये मामला 8 साल पुराना है. 7 जुलाई 2013 को सिवान जिले के गुठनी थाने के चिलमरवा गांव में कुछ जमीन पर माले ने लाल झंडा लगा दिया था. जमीन मालिकों ने इसका विरोध किया तो माले समर्थित अपराधी हथियार से लैस होकर आ पहुंचे. झडप के दौरान माले समर्थकों ने जमकर गोलिय़ां चलायी. इसमें दो युवकों की मौत हो गयी थी. इस मामले में अमरजीत कुशवाहा और सत्यदेव राम को अभियुक्त बनाया गया था. दोनो फिलहाल माले के विधायक हैं. इस घटना में घायल हुए घनश्याम मिश्र को आज अदालत में गवाह के तौर पर पेश किया गया.