अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-May-2022 04:48 PM
SIWAN: पुलिस महकमें से जुड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां चार थानेदार का तबादला किया गया है जबकि एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने किया है वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक थानेदार को लाइन हाजिर भी किया गया है।
जबकि बेहतर काम करने वाले पुरस्कृत करने की बात सीवान एसपी ने कही है। नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार एमएच नगर के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही सीवान पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सुदर्शन राम मैरवा के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाए गये हैं।
जबकि मैरवा अंचल पुलिस निरीक्षक मनीष साहा आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाये गये हैं। आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है और नव पदस्थापित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है।