Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
17-Nov-2019 12:13 PM
SIWAN : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घिनौनी वारदात से बिहार सरकार को पूरे देश में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. बिहार में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ बढ़ते वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां दरिंदों ने शेल्टर होम में कुकर्म की घटना को दोहराया है. सीवान के दत्तक ग्रहण संस्थान में 7 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हैवानियत
वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां शहर के फतेपुर मुहल्ले में बने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक वारदात नौ नवंबर की है. घटना के बाद संस्थान के लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. 10 नवंबर को सदर अस्पताल की महिला डॉक्टर कौशर आलीम गनी, डॉ मिताली तथा रीता सिन्हा की टीम ने बच्ची की मेडिकल जांच की. उपाधीक्षक डॉ एमके आलम के नेतृत्व में गठित तीन डॉक्टरों के एक अन्य मेडिकल बोर्ड बच्ची की उम्र की जांच कर रही है.
7 साल की मासूम को पुलिस ने पहुंचाया था विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान
कुछ ही दिन मासूम बच्ची नगर थाने की पुलिस को लावारिस अवस्था में मिली थी. जिसे दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंपा गया था. डीएम रंजीता की ओर से गठित टीम ने इस मामले जांच की ही. वहीं, एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि दुष्कर्म मामले में एक नामजद और अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीएम रंजीता की ओर से गठित टीम की जांच के बाद की गई है.