Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
25-Jul-2022 06:44 PM
SIWAN : जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने सीवान जेल में बद एक कैदी को अपने साथ लेकर चली गई। बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर से पहुंची एनआईए की टीम ने सीवान जेल के भीतर कई कैदियों से पूछताछ की थी। जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी घटना से जुड़े मामले में कुछ माह पहले सीवान से हुई गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर एनआईए की टीम पूछताछ के लिए सीवान पहुंची थी। एनआईए की टीम ने सीवान जेल में बंद याकूब खान से पूछताछ करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर जम्मू-कश्मीर चली गई।
दरअसल, कुछ महीनों पहले जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बड़हरिया से एक युवक को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में एनआईए की टीम ने सीवान जेल में बंद कैदी याकूब खान से पूछताछ की। याकूब खान बसंतपुर निवासी सलेह ईमान खान का बेटा है। सोमवार को एनआईए की टीम ने याकूब को सीजेएम कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लेकर अपने साथ जम्मू-कश्मीर रवाना हो गई। याकूब हत्या के एक मामले में सीवान जेल में बंद था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने हथियारों की सप्लाई के मामले में बड़हरिया के रहने वाले इरफान उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार इरफान के तार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई थी। कुछ महीने पहले एनआईए की टीम इरफान को भी अपने साथ जम्मू-कश्मीर लेकर चली गई थी। एनआईए की जांच में सीवान जेल में बंद याकूब खान की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सीवान जेल में याकूब से पूछताछ करने के बाद सोमवार को एनआईए की टीम उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर लेकर रवाना हो गई।