ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / news / सीतामढ़ी के एक क्वारेंटाइन सेंटर में निकला सांप, प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा

सीतामढ़ी के एक क्वारेंटाइन सेंटर में निकला सांप, प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा

16-May-2020 02:13 PM

SITAMARHI: सीतामढ़ी में क्वारेंटाइन सेंटर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया है। हंगामा कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया है कि क्वारेंटाइन सेंटर में समस्यायों का अंबार लगा है।


बथनाहा प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मझौलिया स्थित  क्वरंटाइन सेंटर से  खबर सामने आ रही है। जहां क्वारेंटाइन सेंटर में सांप निकलने  के बाद हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही वहीं अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी। डरे-सहमे मजदूरों ने कहा कि आए दिन यहां कीड़े-मकोड़े और सांप निकल रहे हैं। यहां रहना मुश्किल हो गया है।


क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूरों ने हंगामा किया। उन्होनें कहा कि यहां चारों तरफ समस्या ही समस्या है। कीड़े-मकोड़े तो मिल ही रहे हैं। खाने-पीने का भी कोई ठिकाना नहीं है। कभी समय पर खाना नहीं दिया जा रहा है और न ही खाने की क्वालिटी ही सही है। इसके अलावे शौचालय की समस्या भी गंभीर है। यहां रह रहे मजदूरों ने अधिकारियों से जांच तक तत्काल सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है।