ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सीताराम येचुरी के परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को किया दान, आज ही...

सीताराम येचुरी के परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को किया दान, आज ही दिल्ली AIIMS में हुआ था निधन

12-Sep-2024 07:51 PM

By First Bihar

DELHI: सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी की 12 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया। निमोनिया के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन के बाद उनके परिवार ने सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को दान कर दिया है।


दरअसल, सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते 10 सितंबर को दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आईसीयू में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन और आखिरकार गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन के बाद येचुरी के परिवार वालों ने उनके पार्थिव शरीर को टीचिंग और रिसर्च के लिए दिल्ली एम्स को दान कर दिया है। दिल्ली एम्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए प्रेस नोट जारी किया है।


दिल्ली एम्स ने कहा है कि, “72 वर्ष के सीताराम येचुरी को निमोनिया के कारण 19 अगस्त 2024 को एम्स में भर्ती कराया गया था और 12 सितंबर 2024 को अपराह्न 3:05 बजे उनका निधन हो गया। परिवार ने शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए उनका शरीर एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है”।


news image