Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
01-Oct-2024 08:41 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में 5 युवतियां पोखर के गहरे पानी में डूब गयी। 3 युवती की मौत हो गयी है। वही एक युवती की तलाश जारी है। हालांकि एक युवती की जान स्थानीय युवकों ने बचा ली। घटना बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के रनौली पंचायत की है जहां कोदरकट गांव में पोखर में 5 युवतियां पैर फिसलने से डूब गयी। जिसमें 3 शव को गांव के ही कुछ युवकों ने पानी से बाहर निकाला।
मृतका की पहचान कोदरकट गांव निवासी शंभू सिंह की 13 वर्षीया पुत्री जान्हवी, स्व.ललन सिंह की 22 वर्षीया पुत्री बॉबी कुमारी, नवीन सिंह की 22 वर्षीया पुत्री अलका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं एक को बेहोशी की हालत में पोखर से बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान कोदरकट गांव निवासी शंभू सिंह की 16 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी के रुप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल भेजा गया है।
वहीं एक युवती कोदरकट गांव निवासी नवीन सिंह की 20 वर्षीया पुत्री अंशिका कुमारी है जो अभी भी लापता हैं। जिसकी खोजबीन के लिए स्थानीय लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। बथनाहा के अंचलाधिकारी सह आपदा प्रभारी के उदासीन रवैए से ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है। घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे की है। घटना के बाद इसकी तत्काल सूचना अंचलाधिकारी अमरदीप को दी गयी थी लेकिन वो मौके पर नहीं पहुंचे।