ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : घर में घुसा बेकाबू ट्रक, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

बिहार : घर में घुसा बेकाबू ट्रक, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

30-Jul-2021 04:43 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां एक बालू लदे ट्रक के घर में घूसने से 6 महीने की बच्ची समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस घटना में 3 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी डुमरा रोड के मधुबन मस्जिद के पास की है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक झोपड़ी नुमा घर में तेज गति से आ रहा बालू लदा ट्रक घुस गया जिससे उस मकान में बैठी 6 महीने की बच्ची शायमा नूरी, 12 साल की लड़की हफ़सा खातून और 6 साल के आबिद की मौत हो गई. वहीं, 3 लोग जख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है. लोग घटना के विरोध में जमकर हंगामा कर रहे हैं और मृतकों कें परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर सदर एसडीओ राजेश कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर पीएन साहू सहित सैकड़ों सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है.