बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
03-Mar-2020 08:22 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में कोरोना वायरस का खौफ इस कदर छाया हुआ है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते है कि जब चीन में पढ़ने वाली एक लड़की जब अपने घर लौटी तो कोरोना वायरस की टीम अपने पूरे दस्ता और एंबुलेंस के साथ लड़की के घर जा पहुंची।
टीम को पता चला कि चीन से एक मेडिकल स्टूडेंट लौट कर अपने घर सीतामढ़ी आई है आनन-फानन में मेडिकल टीम चीन से वापस लौटी मेडिकल स्टूडेंट कोमल के घर जा पहुंची। आपको बता दें कि गुदरी बाजार के वार्ड नंबर 11 डॉक्टर अमरनाथ गुप्ता की बेटी कोमल चीन में मेडिकल की स्टूडेंट है। अभी हाल ही में चीन से लौट के सीतामढ़ी आई है। जैसे ही सीतामढ़ी में कोरोना वायरस की टीम को यह जानकारी मिली आनन फानन पूरी टीम कोमल के घर जा पहुंची। चीन से लौटने के कारण यह शक जाहिर किया गया की कही कोमल कोरोना वायरस से ग्रसित तो नहीं है।
लेकिन जब टीम ने उसकी जांच की तो कोमल पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। कोरोना वायरस टीम मास्क लगाए एंबुलेंस के साथ सुरक्षा पोशाक में कोमल के घर जा पहुंची। कोमल गुप्ता अचानक मास्क लगाए और स्वस्थ सुरक्षा पोशाक में लोगों को देखकर घबरा गई थी। उसे पता चला कि शायद कोचिंग से लौट के आई है इसलिए कोरोना वायरस की टीम उसकी जांच करने आई है। टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया हालांकि स्वास्थ्य परीक्षण में कोमल गुप्ता को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।