‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
22-Apr-2021 08:56 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. मामला सुप्पी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार की वजह से यह हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि मृत युवक के पास से पुलिस को शराब की बोतल मिली है. पुलिस को आशंका है कि युवक शराब पीकर बाइक चला रहा था. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.
इधर सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव के रहने वाले सोनू कुमार और पकड़ी गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है. वहीं, तीसरे युवक की अबतक पहचान नहीं की जा सकी है. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू की शादी 23 अप्रैल को होने वाली थी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.