ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने नर्सिंग स्टाफ पर किया हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

30-Dec-2023 05:07 PM

By First Bihar

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने नर्सिंग स्टाफ पर चाकूओं से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को पटना रेफर किया गया है। घटना शहर के हॉस्पिटल रोड की है। एक दर्जन बदमाशों ने नर्सिंग स्टाफ पर चाकूओं से कई बार हमला किया। जिससे उसके शरीर पर चार जगह गंभीर जख्म के निशान हो गये। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।


चिकित्सकों का कहना है कि तीन चार जगह पर चाकू मारी गयी है उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान भागलपुर जिले के रंगहा थाना वार्ड 9 निवासी ओम प्रकाश ठाकुर के पुत्र तेजस के रूप में हुई है। युवक गाढ़ा  मानिक चौक स्थित नूतन कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। उसका कहना है कि हर दिन की तरह वह सदर अस्पताल से प्रशिक्षण लेकर रिंग बांध स्थित डेरा जा रहा था तभी अचानक अस्पताल रोड में 10 से 12 की संख्या में घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। 


पहले उसे छानोटा और छोलन से पीटा गया उसके बाद पीछे से चाकुओं से हमला किया गया। घायल तेजस की स्थिति गंभीर बनी हुई है उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि तेजस को पहले पीछे से आवाज दी गई फिर बदमाशों ने उसे पर हमला बोल दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।