ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / सीतामढ़ी में 7th क्लास की बच्ची बनी DM, थानेदार को दी सस्पेंड करने...

सीतामढ़ी में 7th क्लास की बच्ची बनी DM, थानेदार को दी सस्पेंड करने की चेतावनी

03-Mar-2020 08:28 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सीतामढ़ी प्रशासन ने एक अनोखा कदम उठाया. महिला दिवस से ठीक पहले प्रशासन की ओर से 'मीट योर कलेक्टर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम और एसपी ने स्कूली लड़कियों को एक दिन के लिए अपने कुर्सी पर बैठाया. 

अनिल कुपूर की  मशहूर फिल्म नायक की कहानी से जुड़ा हुआ एक दृश्य तब देखने को मिला. जब समाहरणालय में 'मीट योर कलेक्टर' कार्यक्रम में आई सरकारी स्कूल की बच्चियों को डीएम ने न सिर्फ उन्हें डीएम-एसपी की कुर्सी पर बैठाया बल्कि कुछ समय के लिए पद की जबाबदेही और कार्यों से रूबरू होने का अवसर भी दे दिया.

news image


सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने 7th क्लास की बच्ची को कुछ घंटों के लिए डीएम बनाया. इसके बाद डीएम साहिबा बच्चियों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गईं. जहां उन्होंने उनमें से एक  बच्ची को एसपी भी बना दिया. रकारी स्कूल की गरीब छात्रा भी एसपी  बनते ही अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर ही दी. उसने एक फरियादी की समस्या सुनते ही तुरंत थानाध्यक्ष को फोन कर ठीक से काम करने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष को रिश्वत लिये जाने पर उसे सस्पेंड किये जाने की सख्त चेतावनी भी दे डाली. 

news image


इन सब के बाद ऐसा लग रहा था की बच्चों के हौसले को बल और उनके सपनों को नई उड़ान मिल गई. 7th क्लास की की प्रिया डीएम और इसी क्लास की  प्रभा एसपी बनी. डीएम के इस कदम की काफी सराहना हो रही है.