बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Apr-2020 11:12 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : लॉक डाउन में बेखौफ अपराधियों का तांडव सीतामढ़ी में जारी है. बेखौफ अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला की है, जहां अपाचे और ग्लैमर बाइक पर सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है. एक युवक का नाम विवेक तो दूसरा सुशील है. हालांकि जिस को गोली मारी गई है वह भी अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. विवेक हाल ही में जेल से बेल पर निकला था. विवेक भी एक युवक को गोली मारने के घटना में जेल में बंद था जबकि दूसरा युवक सुशील कारोबार बताया जा रहा है.
गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. जिसके बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है.दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग खौफ में हैं.