कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
12-Sep-2022 07:52 AM
By Saurav
SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां कैदियों की नींद खुलने से पहले ही जेल में पुलिस की छापेमारी हुई। डीएम-एसपी के नेतृत्व में अहले सुबह ये रेड की जा रही है। इस दौरान जेल के वार्ड से लेकर सेल तक की सघन तलाशी ली जा रही है। क्राइम कंट्रोल को लेकर सीतामढ़ी जेल में छापेमारी अब भी जारी है। छापेमारी दल में कई थानों की पुलिस शामिल है।
आपको बता दें, अहले सुबह से सीतामढ़ी के जेल में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई जो अब तक जारी है। मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ क्राइम कंट्रोल को लेकर ये रेड की जा रही है। कई थानों की पुलिस मिलकर ये छापेमारी कर रही है, जिसमें वार्ड से लेकर सेल तक की तलाशी ली जा रही है। इस छापेमारी के बाद कैदियों में हड़कंप मच गया है।
सीतामढ़ी जेल में की गई रेड में दो एंड्राइड मोबाइल, एक बटन मोबाइल, एक चाकू और कुछ गांजा-खैनी बरामद किया गया है, जिसको लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। इस छापेमारी दल में सीतामढ़ी के एसपी डीएम के अलावा डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ सुबोध कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर डीके सिंह, टाउन थाना प्रभारी राकेश कुमार, बथनाहा थाना प्रभारी और थाना प्रभारी शामिल थे। इस छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई।