ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: SBI का ATM काटकर 16 लाख की लूट, गार्ड नहीं रहने के कारण बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम पटना में 25 जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन, GIS मैपिंग और कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ़्तार: मंत्री नितिन नवीन देवघर के युवक की जमुई में गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ पूजा में शामिल होने आया था विनोद सहरसा में जेई लूटकांड का खुलासा: हथियार और लूटे गये सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार दरभंगा में बीजेपी नेता के घर 10 लाख की चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना जमुई में पत्थर से कुचलकर 10 साल के बच्चे की हत्या, पड़ोसी ने दिया घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा ‘आ जाऊंगा यार, I love you..’, लेडी DSP कल्पना वर्मा केस में फोटो और चैट वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप ‘आ जाऊंगा यार, I love you..’, लेडी DSP कल्पना वर्मा केस में फोटो और चैट वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल ने पटना साहिब में मत्था टेका, पहली बार किया पावन दरबार का दर्शन Bihar News: पॉलिटेक्निक छात्र की डूबने से मौत, झील मे नहाने के दौरान हुआ हादसा

सिर्फ कागज़ पर नहीं रहे योजना ! CM नीतीश के प्रचार करने के निवेदन पर बोले राज्यपाल अर्लेकर ... हम तो यही चाहते हैं कि बिहार में किसान बनें राजा

सिर्फ कागज़ पर नहीं रहे योजना ! CM नीतीश के प्रचार करने के निवेदन पर बोले राज्यपाल अर्लेकर ...  हम तो यही चाहते हैं कि बिहार में किसान बनें राजा

18-Oct-2023 01:36 PM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी पटना के बापू सभागार में चौथे कृषि मैप का शुभारंभ किया। इस कृषि रोड मैप में 12 विभागों को रखा गया है। इसमें  रोड मैप की अवधि 2028 तक होगी। कृषि रौड मैप के लिए 1 लाख 62 हजार करोड़ रू पास किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल से कहा कि -  राज्यपाल महोदय तो इधर-उधर घूमते ही रहते हैं राजपाल महोदय को भी कहेंगे जो कृषि रोड मैप है।आपसे भी आग्रह करेंगे जगह-जगह जाकर के कृषि रोड मैप का काम हो रहा है कि नहीं महामहिम राज्यपाल महोदय आप देखिएगा कोई दिक्कत होगा तो आप विभाग को बता दीजिएगा। उसके बाद  राज्यपाल ने कहा कि - हम यही चाहते हैं कि यहां का किसान राजा बने। 


राज्यपाल अर्लेकर ने नीतीश सरकार को सलाह देते हुए कहा कि - जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे, किसानों तक बात नहीं पहुंचेगी तो सारी योजना कागज पर ही रह जायेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। किसानों तक नहीं पहुंचेगा तो फिर यह कागजों पर रह जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कृषक की आय दो गुणी होनी चाहिए। इस पर भी हमको ध्यान देने की आवश्यकता है। 


राज्यपाल ने कहा कि- आय दुगनी कैसे होगी इसके लिए हमारी फसल योजना में नई तकनीक सीखने की आवश्यकता है। हमारे किसान भाइयों को पता चलेगा की नई तकनीक अपनाने के बाद हम अपनी आय को दुगुनी कर सकते हैं। लागत को कम और उत्पादन को बढ़ाने की जरूरत है, तभी हमारी आय बढ़ सकती है। 


राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि- हिमाचल में प्राकृतिक खेती को लेकर किसान काफी उत्सुक हैं।  वहां के 2 लाख किसान भाई प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय इस पर अध्ययन कर रहा है। वे चाहते हैं कि यह विषय सभी किसान भाइयों तक पहुंचे। हम सबको प्राकृतिक खेती को समझने की जरूरत है।  अगर हमने प्राकृतिक खेती को रोड मैप में जोड़ दिया तो यहां के किसान भाई भी किसी से काम नहीं रहेंगे।  मेरा आग्रह है मुख्यमंत्री से और यहां के अधिकारियों से कि इस विषय को समझें। इस विषय को जह हम सभी किसान भाइयों तक पहुंचाएंगे, जो भी आवश्यकता है उसे पूरी करेंगे तब किसान उन्नत होंगे। यह कृषि रोड मैप जो बन रहा है यह किसानों के हित में है। ऐसा समझ कर चलना है। किसान यहां का राजा बने यही हमारी इच्छा है।