ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar News : 'सर ठेका पर आए हैं पैसा कम हो गया है ...', पुलिस वाले ही कर रहे अवैध शराब की खिरदारी, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो

15-Oct-2024 10:24 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार में मदद करना या खुद से करना दोनों गैरकानूनी है और इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान भी है। यह बात बिहार में रहने वाले हरेक को अच्छी तरह से मालूम है। लेकिन, खबर तब बनती है जब इन नियमों का पालन करवाने वाले ही इन नियमों का मखौल बना दें। अब ऐसा ही मामला मामला मोतिहारी से सामने आया है। जहां पुलिस वाले का खरीद -बिक्री करने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। 


दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस वाले का शराब की खरीद -बिक्री का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में फोन पर बातचीत हो रही है और इसमें कहा जा रहा है कि - हेल्लो  गुड्डू बोल रहे हैं सर, मुशहरी टोला के आगे हरिशंकर यादव नहीं हैं वहीं पर दारु लेना है, पैसा हमारे पास कैश नहीं हैं उसके बाद उधर से सवाल किया जाता है कि - क्या बेचता हैं अंग्रेजी या देशी तो जवाब दिया जाता है कि फ्रूटी। 


उसके बाद फ़ोन करने वाला शख्स कहता हैं कि दो सौ रुपया इसी नंबर पर फोन पे कर दीजिये न। उसके बाद दूसरे तरफ वाला शख्स कहता है कि आकर ले जायो हमसे। उसके बाद वह कहता है कि सर इधर आए थे अब उधर कहां से आए तो सामने वाला शख्स कहता है कि हम फोन पे नहीं चलाते हैं तो आएगा तभी न लेगा। उसके बाद फ़ोन करने वाला पूछता हैं कि कहाँ थाना पर ही हैं  तो बोला जाता है की हाँ यहीं हैं आयो आकर ले जाओ फिर फ़ोन करने वाला शख्स कहता है कि ठीक थाना पर ही आ रहे हैं वहीँ रूम में ही रहिए। हालांकि , इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


वहीं, यह वायरल ऑडियो मलाही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जिसमें थानेदार और एक गुड़ु नाम के आदमी के बीच बातचीत हो रही और शराब खरीद -बिक्री की बात कही जा रही है। इस वायरल ऑडियो को सुनने से यही मालूम चलता है कि एक आदमी शराब खीरदने गया है और उसके पास पैसे कम हो रहे हैं। उसके बाद वह थानेदार को फोन कर पैसा भजने को कहता है ऑनलाइन तरीके से तो थानेदार उसे वापस थाना पर बुलाते हैं और कहते हैं कि यहीं से आकर पैसा ले जायो।