ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / सिपाही ने होली में मांगी छुट्टी, बोला- सर होली में पत्नी दूसरे के...

सिपाही ने होली में मांगी छुट्टी, बोला- सर होली में पत्नी दूसरे के साथ भाग जाएगी, छुट्टी दे दीजिये प्लीज

09-Mar-2020 10:48 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस अवसर पर हर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहना चाहता है. हर कोई चाहता है कि कम से कम होली के दिन अपने परिवार के साथ बिताया जाये. बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. एक सिपाही से लेकर आईजी तक की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है. होली में छुट्टी लेने को लेकर ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.


मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. जहां नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय (सीटीएस) के ट्रेनी कांस्टेबल (प्रशिक्षु सिपाही) ने सीटीएस प्राचार्य को एक अनोखा आवेदन दिया है. यह आवेदन पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के बीच तेजी से वायरल भी हुआ. जिसमे यह लिखा गया है कि 'सर, छुट्टी दे दीजिये नहीं तो होली में पत्नी किसी और के साथ भाग जाएगी."

होली-त्योहार का पर्व और पुलिस विभाग में छुट्टी को लेकर अधिकारियों की आनाकानी कोई नयी बात नहीं है.  पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी ने अपने अपने जिलों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है.

news image


आवेदन में ट्रेनी कांस्टेबल में लिखा है कि 5 मार्च, 2020 को उनके मोबाइल पर उनकी पत्नी का फोन आया. पत्नी ने फोन पर कहा कि ''इस बार होली के अवसर पर आपको जरूर आना है. नहीं आइयेगा, तो मैं दूसरे के साथ भाग जाउंगी. इस बात को सुनकर मैं बहुत डिप्रेशन में आ गया हूं.' हालांकि, वायरल आवेदन के प्रमाणिकता के कोई आधार नहीं मिले हैं. यही नहीं, ट्रेनी कांस्टेबल ने सीटीएस प्राचार्य से निवेदन करते हुए यह भी शर्त रखी है कि या तो होली पर्व के अवसर पर उसे पांच दिन की छुट्टी प्रदान की जाये या तो प्राचार्य द्वारा खुद उसकी पत्नी को समझाने की कृपा की जाये.