ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

सिंगर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुकदमा, आपत्तिजनक गाना परोसने का आरोप

सिंगर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुकदमा, आपत्तिजनक गाना परोसने का आरोप

13-Jan-2021 07:16 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले अचानक सुर्खियों में आई नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बिहार में का बा वाले गाने से सोशल मीडिया पर चर्चित हो चुकी नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. नेहा के खिलाफ उनके गाने चला देखिए जौनपुर के B.Ed कॉलेज को आपत्तिजनक बताते हुए जौनपुर के सीजीएम फोर्थ की कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है.


नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इस गाने में आपत्तिजनक के शब्दों का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया पर उसे प्रमोट किया. गाने किस शैली और भाव भंगिमा के साथ शब्दों को अपमानजनक बताया गया है. नेहा के खिलाफ मुकदमे में यह भी आरोप है कि जौनपुर से B.Ed करने वाली महिलाओं के बारे में अपमानजनक के शब्द कहे गए हैं. जिससे महिलाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचा है.


कोर्ट से यह आग्रह किया गया है कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मंजूरी दे. नेहा सिंह राठौर के खिलाफ विवाद का यह पहला कोई मामला नहीं है. इसके पहले भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने उनके ऊपर इसी तरह का आरोप लगाया था. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को लेकर नेहा सिंह राठौर ने एक गाना गाया था. जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थी. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने नेहा सिंह राठौर का न केवल विरोध किया था बल्कि उनके ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट भी किया था. तब नेहा ने ट्विटर के जरिए सफाई दी थी और कहा था कि गाने को लेकर इतना भावुक होने की आवश्यकता नहीं है. जो लोग इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संस्कृति को अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय को ऑक्सफोर्ड ऑफिस कहा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है.


जौनपुर B.Ed कॉलेज को लेकर नेहा सिंह राठौर ने जब गाना गाया तो अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव और उपेंद्र विक्रम सिंह ने नेहा को लीगल नोटिस जारी किया था. इन दोनों ने नेहा सिंह राठौर से लिखित माफी के लिए कहा था लेकिन जब गायिका नेहा सिंह राठौर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो बरसठी के पूरेसवा निवासी रवि प्रकाश पाल की तरफ से कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया.