PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
12-Mar-2023 04:13 PM
By First Bihar
PURNEA: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में गूंजी किलकारी। महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया है। सोनीपत से पूर्णिया अपने घर लौटने के दौरान गर्भवती महिला ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से पिता और परिवार वाले काफी खुश हैं। पिता ने बेटे का नाम सीमांचल ऋषि रख दिया।
बताया जाता है कि महिला अपने फैमिली के साथ हरियाणा से पूर्णिया लौट थी। महिला के पति प्रिंस ऋषि पूर्णिया के जयनगरा गांव का रहने वाला है। वह हरियाणा के सोनीपत में एक डेयरी फॉर्म में काम करता है। पत्नी पेग्नेंट थी इसलिए उसे गांव लेकर वह लौट रहा था। आनंद बिहार से वह फैमिली के साथ सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ था।
ट्रेन जब कटिहार से खुली तब पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद महिला यात्रियों की मदद से बच्चे का जन्म हुआ। ट्रेन में बच्चे के जन्म से परिवार वाले काफी खुश थे। बच्चे के पिता प्रिंस ऋषि ने बेटे का नाम भी रख दिया। उसने अपने बेटे का नाम सीमांचल ऋषि रखा। ट्रेन जब पूर्णिया पहुंची तब महिला को अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। बता दें कि प्रिंस और काजल को दो साल एक बेटा पहले से हैं अब दूसरे बेटे के जन्म से दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवारवाले भी सीमांचल ऋषि के जन्म से काफी खुश थे। उन्होंने लोगों के बीच मिठाईयां भी बांटी और अपनी खुशी का इजहार किया।