बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
19-Mar-2020 07:41 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय का शिक्षा विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले एक ही शिक्षक को दो-दो बार निलंबित करने तथा इस्तीफा देने वाले शिक्षकों को भी निलंबित का आदेश जारी हो रहा है। जो कि शिक्षा विभाग की कार्यशैली को उजागर कर रहा है।
ताजा मामला शिक्षक अमित कुमार का है। बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय के शिक्षक अमित कुमार को पहले इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में शामिल होने का पत्र जारी कर दिया गया। अमित कुमार जब मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे तो योगदान नहीं करने के कारण फिर से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर एक ही शिक्षक दो बार कैसे निलंबित होंगे।
इसी तरह जेके इंटर उच्च विद्यालय बेगूसराय के संस्कृत शिक्षक अवधेश कुमार शर्मा को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। जबकि अवधेश कुमार शर्मा ने खगड़िया में प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हो जाने के कारण छह महीना पहले ही इस्तीफा दे दिया है। लेकिन उन्हें भी विभाग के द्वारा निलंबित करने का आदेश नियोजन इकाई को दिया गया है।
वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दो साल पहले ही एक आदेश जारी कर शारीरिक शिक्षकों को उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य से अलग रखा गया है। लेकिन शिक्षा विभाग ने बेगूसराय के ऐसे दो शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। उच्च विद्यालय महेंद्रपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बहादुर सिंह और उच्च विद्यालय मोहनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद सिंह शारीरिक शिक्षक हैं। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात इन दोनों शारीरिक शिक्षक को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि पूर्व की सूची के अनुसार विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में लगाने का आदेश दिया गया और उसी के आधार पर निलंबित करने का आदेश भी जारी किया गया है। जो भूल हुई है उसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...