IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
07-Feb-2023 02:10 PM
By First Bihar
DESK: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज एकदूजे के नाम की हल्दी लगाने वाले हैं, जिसके दोनों शादी के बंधंन में बंध जाएगें। दोनों की हल्दी सेरेमनी पूरी हो चुकी हैं। शादी की तैयारियों की बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि, कुछ ही देर में कपल शादी के बंधंन में बंध जाएगें। बता दे की सिद्धार्थ मल्होत्रा फुल ऑन पंजाबी स्टाइल में कियारा संग शादी रचाने वाले हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा बारात लेकर घोड़ी पर सवार होकर गाजे-बाजे संग बारात लेकर जाने के लिए तैयार हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज (7 फरवरी) शाम 2 से 4 बजे के बीच जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दे कि, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए मेहमानों और स्टाफ के फोन पर बैक कवर लगाया गया है, ताकि फोन के कैमरों को ढंका जा सके। करीब 125 मेहमानों की मौजूदगी में सिद्धार्थ-कियारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी रॉयल अंदाज में हो रही । इस वेडिंग में 10 देशों की 100 से ज्यादा लजीज डिशेज मेहमानों को सर्व की जाएंगी।
खबरों के मुताबिक, शादी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की गेस्ट लिस्ट उनकी पार्टनर कियारा आडवाणी से ज्यादा लंबी है. आज होने वाली शादी में जहां सिद्धार्थ के परिवार के 17 सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, वहीं कियारा के परिवार के केवल 10 लोग समारोह में शामिल होंगे।
वहीं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को शादी में मस्ती करने का पूरा मौका दिया जाएगा। सूर्यगढ़ पैलेस में डीजे लाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार डीजे को लगातार चलाया जाएगा। साथ ही सूर्यगढ़ पैलेस को मंडप की तरह सजा दिया गया है।
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सपनों का आशियाना फाइनल कर लिया है। कपल ने 70 करोड़ रुपये का एक घर फाइनल किया है। बताया जा रहा कि शादी के बाद जोड़ा यही रहेगा। हाल ही में बताया गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जुहू में कुछ घर शॉर्टलिस्ट किए हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद पाली हिल में मौजूद इस ड्रीम बंगलो में रहेंगे। शेरशाह फिल्म के डारेक्टर ने सिद्धार्थ और कियारा को शादी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, इसी फिल्म की शुटिंग के दौरान दोनों कपल में प्यार हुआ था।